Homeराजनितिभाजपा की दूसरी सूची में दो मुस्लिम चेहरे भी , जानें कहां...

भाजपा की दूसरी सूची में दो मुस्लिम चेहरे भी , जानें कहां से कौन मैदान में?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई हैं। राज्य में एक चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनावी परीक्षा से पहले भाजपा ने दो तो कांग्रेस ने तीन सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अब तक 87 नाम नाम तय कर दिए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने अब तक 41 नामों पर मुहर लगाई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 29 चेहरे घोषित कर दिए हैं। 

भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों वाली दूसरी सूची जार कर दी। इसमें विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है। योगेश की सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह पायलट रहे हैं। कैप्टन योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा  के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक भी हैं। इसके अलावा सूची में दो मुस्लिम चेहरों को भी जगह मिली है। फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद तो पुन्हाना से ऐजाज खान को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

आइए जानते हैं कि अब तक घोषित चेहरों के आधार पर कौन किसके सामने होगा?

सीटभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवार
कालकाशक्ति रानी शर्माप्रदीप चाैधरी 
पंचकूलाज्ञान चंद गुप्ता  
नारायणगढ़पवन सैनीशैली चाैधरीगुरपाल सिंह
अंबाला कैंटअनिल विज  
अंंबाला सिटीअसीम गोयल  
मुलाना (एससी)संतोष सरवन  
साढ़ौरा (एससी)बलवंत सिंहरेणू बालारीता बामनिया
जगाधरीकंवर पाल गुर्जर  
यमुनानगरघनश्याम दास अरोड़ा  
रादौर(एससी)श्याम सिंह राणाबिशन लाल सैनी 
लाडवानायब सिंह सैनीमेवा सिंह 
शाहबाद(एससी)सुभाष कलसानाराम करण काला 
थानेसरसुभाष सुधाअशोक अरोड़ाकृष्णा बजाज
पिहोवाजय भगवान शर्मा (डी.डी. शर्मा)  
गुहला (एससी)कुलवंत बाजीगर  
कलायतकमलेश ढांडा अनुराग ढांढा
कैथललीला राम गुर्जर  
पूंडरीसतपाल जाम्बा नरेंद्र शर्मा
नीलोखेड़ी (एससी)भगवान दास कबीरपंथीधर्मपाल गोंदर 
इंद्रीराम कुमार कश्यप हवा सिंह
करनालजगमोहन आनंद  
घरौंडाहरविंदर कल्याण जयपाल शर्मा
असंधयोगेंद्र राणाशमशेर सिंह गोगीअमनदीप जुंडला
पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडा  
पानीपत शहरीप्रमोद कुमार विज  
इसराना (एससी)कृष्ण लाल पंवारबलबीर सिंह वाल्मिकी 
समालखामनमोहन भड़ानाधर्मसिंह छाैक्करबिट्टू पहलवान
गन्नौरदेवेंद्र कौशिककुलदीप शर्मा 
राईकृष्णा गहलावत  
खरखौदा (एससी)पवन खरखौदाजयवीर सिंह 
सोनीपतनिखिल मदानसुरेंद्र पंवार 
गोहानाडॉ. अरविंद शर्माजगबीर सिंह मलिक 
बरोदाप्रदीप सांगवानइंदुराज नरवाल 
जुलानाकैप्टन योगेश बैरागीविनेश फोगाट 
सफीदोंराम कुमार गौतमसुभाष गंगोली 
जींंदडॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा  
उचाना कलांदेवेंद्र अत्रीबृजेंद्र सिंहपवन फौजी
नरवाना (एससी)कृष्ण कुमार बेदी  
टोहानादेवेंद्र सिंह बबलीपरमवीर सिंह 
फतेहाबादडूडा राम बिश्नोई  
रतिया (एससी)सुनीता दुग्गल मुख्तियार सिंह बाजीगर
कालांवाली (एससी)राजिंदर देशूजोधाशीशपाल केहरवाला 
डबवालीसरदार बलदेव सिंह मंगियानाअमित सिहागकुलदीप गदराना
रानियांशीशपाल कंबोज हैप्पी रानिया
सिरसा   
ऐलनाबादअमीर चंद मेहता  
आदमपुरभव्य बिश्नोई एड. भूपेन्द्र बेनीवाल
उकलाना (एससी)अनूप धानक  
नारनौंदकैप्टन अभिमन्यु  
हांसीविनोद भयाना  
बरवालारणबीर गंगवा छत्तर पाल सिंह
हिसारडॉ. कमल गुप्ता  
नलवारणधीर पानिहार  
लोहारूजेपी दलाल  
बाढड़ाउमेद पातुवास  
दादरीसुनील सांगवान  
भिवानीघनश्याम सर्राफ इंदु शर्मा
तोशामश्रुति चौधरीअनिरुद्ध चौधरी 
बवानी खेड़ा (एससी)कपूर वाल्मीकि  
महमदीपक हुड्डाबलराम दांगीविकास नेहरा
गढ़ी सांपला किलोईमंजू हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डा 
रोहतकमनीष ग्रोवरभारत भूषण बतराबिजेंद्र हुड्डा
कलानौर (एससी)रेनु डाबलाशंकुतला खटक 
बहादुरगढ़दिनेश कौशिकराजेंद्र जूनकुलदीप चिकार
बादलीओम प्रकाश धनखड़कुलदीप वत्सरणबीर गुलिया
झज्जर (एससी)कप्तान बिर्धानागीता भुक्कल 
बेरीसंजय कबलानारघुबीर कादियानसोनू अहलावत शेरिया
अटेलीकुमारी आरती सिंह राव  
महेंद्रगढ़ राव दान सिंहमनीष यादव
नारनौलओम प्रकाश यादव रविन्द्र मटरू
नांगल चौधरीडॉ. अभय सिंह यादवमंजू चौधरी 
बावलडॉ. कृष्ण कुमार जवाहर लाल
कोसलीअनिल दहिना  
रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादवचिरंजीव राव 
पटौदी (एससी)बिमला चौधरी  
बादशाहपुरराव नरबीर सिंहवर्धन यादवबीर सिंह सरपंच
गुड़गांवमुकेश शर्मामोहित ग्रोवर 
सोहनातेजपाल तंवर धर्मेंद्र खटाना
नूंहसंजय सिंहआफताब अहमद 
फिरोजपुर झिरकानसीम अहमदमामन खान 
पुन्हानाऐजाज खानमो. इलियास 
हथीनमनोज रावत  
होडल (एससी)हरिंदर सिंह रामरत्नउदयभान 
पलवलगौरव गौतम  
पृथलाटेक चंद शर्मा  
फरीदाबाद एनआईटी नीरज शर्मा 
बड़खलधनेश अदलखा  
बल्लभगढ़मूल चंद शर्मा रविन्द्र फौजदार
फरीदाबादविपुल गोयल प्रवेश मेहता
तिगांवराजेश नागर आभाष चंदेला

हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम क्या है?

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!