जगदलपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्टर जनदर्शन जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है। सोमवार को जनदर्शन में अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम श्री भरत कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन में आम नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं, माँग के लिए आवेदन प्रस्तुत किए ।
