जगदलपुर 12 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ अंजोर विजन@2047 एवं डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के संबंध में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण, सतत विकास लक्ष्य संकेतकों की गणना विधियों तथा सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड में अद्यतन डाटा एंट्री करने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिसर, कुम्हरावण्ड के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
इस प्रशिक्षण का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की सदस्य सचिव आशीष कुमार भट्ट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अंजोर विजन@2047 के उद्देश्यों, डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क के उपयोग, सतत विकास लक्ष्य संकेतकों की गणना की विधियों और डैशबोर्ड पर डाटा एंट्री की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में और डेटा अद्यतन की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिलों में विकास कार्यों की प्रगति का सटीक आकलन करते हुए सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाना है। प्रशिक्षण में संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने विषय से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
