Dainik Arak https://dainikarak.com Dainik Arak News Portal Thu, 18 Dec 2025 12:08:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 केमिस्ट भर्ती परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल गठित, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 18 Dec 2025 12:08:29 +0000 https://dainikarak.com/?p=2672 जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली केमिस्ट भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक संचालित होगी, जिसके लिए एक विशेष उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) दल का गठन किया गया है।
परीक्षा को पूर्णतः नकल रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित इस तीन सदस्यीय दल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें जगदलपुर नायब तहसीलदार श्री डोमन लाल, भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री ब्रजभूषण देवांगन और रक्षित केन्द्र जगदलपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय नंद शामिल हैं। यह संयुक्त दल शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्र शासकीय काकतीय पी.जी. कॉलेज और झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर औचक निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा। अधिकारियों को न केवल परीक्षा कक्षों के भीतर, बल्कि परीक्षा केंद्रों के परिसर और गेट के बाहर भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना होगा ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

]]>
बस्तर के स्कूलों में गूंजेगा स्वच्छता और सेहत का मंत्र https://dainikarak.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%9c/ Thu, 18 Dec 2025 12:07:29 +0000 https://dainikarak.com/?p=2669 बस्तर के स्कूलों में गूंजेगा स्वच्छता और सेहत का मंत्र
50 शिक्षकों को मिला ‘विद्यालय स्वास्थ्य एवं वेलनेस एम्बेसडर’ का प्रशिक्षण
​जगदलपुर, 17 दिसंबर 2025/ ​बस्तर जिले के स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी प्रमुखता से पढ़ाया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ‘विद्यालय स्वास्थ्य एवं वेलनेस एम्बेसडर’ विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष पहल जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण, एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में की गई, जिसमें जिले के 50 शिक्षकों को एम्बेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने स्कूलों और समुदाय के बीच एक सेतु के रूप में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। श्री जैन ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाने में शिक्षक सबसे सशक्त माध्यम हैं।
​विशेषज्ञों ने दिए ‘मिशन लाइफ’ और डब्ल्यूएएसएच’ के टिप्स
कार्यशाला में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की बारीकियों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से स्कूलों में ‘क्लाइमेट-सेंसिटिव’ (जलवायु-संवेदनशील) और ‘जेंडर-रिस्पॉन्सिव’ (लिंग-संवेदनशील) डब्ल्यूएएसएच (जल, स्वच्छता और साफ-सफाई) सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, पर्यावरण के लिए जीवनशैली (मिशन लाइफ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन मंथन हुआ, ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जा सके।
​अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति


इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडेय, सहायक परियोजना समन्वयक श्री परमेश्वर पांडेय, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के जिला समन्वयक श्री दिलीप गोस्वामी, यूनिसेफ के राज्य परामर्शदाता श्री आशीष कुमार व जिला परामर्शदाता श्री सुधांशु पांडेय, तथा एक्शन फॉर कम्युनिटी एम्पावरमेंट संस्था के सचिव श्री महेश अग्रवाल व राज्य परामर्शदाता श्री सुशील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम के दौरान समूह चर्चा और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों के लिए प्रभावी कार्ययोजनाएँ तैयार कीं। कार्यशाला का समापन एक स्वच्छ, स्वस्थ और सतत विद्यालय परिवेश बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

]]>
समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर कृषक खेती-किसानी को दे रहे बढ़ावा तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान खरीदी केन्द्र में किसानों ने कहा मिल रही सभी सहूलियत https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Thu, 18 Dec 2025 12:05:01 +0000 https://dainikarak.com/?p=2666

जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा चालू वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के साथ ही सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, समय पर तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है। इन किसानों में से दरभा ब्लॉक के कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर और कुम्हार साड़रा के कृषक हाड़ीदास मानिकपुरी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर अब खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। खेत की मरम्मत सहित नलकूप स्थापना कर रबी में मक्का और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहन मिला है।

    जिले के तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत तोकापाल धान खरीदी केन्द्र में बड़े आरापुर निवासी किसान नारायण यादव ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती जमीन का मरम्मत मरम्मत करवाया, धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं बेटा को 12 वीं  उत्तीर्ण करने के बाद अब कम्प्यूटर कोर्स करवा रहा हूं। उन्होंने 30 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कही।

      कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर ने बताया कि वह बीते वर्ष 105 क्विंटल धान विक्रय किया था। इस साल 90 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन लिया है और बुधवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। इसी तरह बास्तानार ब्लॉक के कुम्हार साडरा निवासी हाड़ीदास मानिकपुरी ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 06 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं। धान खरीदी केन्द्र में 70 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं। उन्होंने बताया कि खेत में शासन की सौर सुजला योजनान्तर्गत स्थापित सोलर पंप की सहायता से रबी सीजन में दो एकड़ रकबा में मक्का की फसल सहित साग-सब्जी की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं। 
   तोकापाल के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री दयालिक रात्रे ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में कुल 1534 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 269 से ज्यादा किसानों ने 15469 क्विंटल धान बेच चुके थे। वहीं डिलमिली धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री पदम सिंह और कोड़ेनार प्रभारी श्री कोमल यादव ने भी बताया कि बारदाने की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं से किसानों को सहूलियत हो रही है।
]]>
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश कश्यप व उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने संभाला कार्यभार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया विशेष आभार https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82/ Thu, 18 Dec 2025 12:02:56 +0000 https://dainikarak.com/?p=2663

जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। 16 दिसंबर 2025 को अपरान्ह हुए इस गरिमामयी पदभार ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करने से पूर्व उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 15 दिसंबर को जारी आदेश के परिपालन में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन के दौरान बैंक परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे बैंक की सहकारी परंपराओं को सुदृढ़ करेंगे और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों, सहकारी समितियों तथा आम खाताधारकों के हित में पारदर्शी व प्रभावी बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। श्री कश्यप ने बैंक की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने और वित्तीय अनुशासन के साथ सहकारी आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


इसी क्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने भी अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और अध्यक्ष के नेतृत्व में वे बैंक के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। श्री मिश्रा ने शाखाओं के कार्य निष्पादन में सुधार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत कार्य करने की बात कही। समारोह के अंत में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केएस ध्रुव और उपस्थित स्टाफ ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आम जनता को बेहतर सेवाएं देने संकल्प व्यक्त की।

]]>
साहित्य शिरोमणि लाला जगदलपुरी की 106वीं जयंतीसाहित्य महोत्सव का भव्य आयोजनबहुभाषी रचनाओं से गूंजा केंद्रीय ग्रंथालय https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%a6/ Thu, 18 Dec 2025 12:00:28 +0000 https://dainikarak.com/?p=2661 साहित्य शिरोमणि लाला जगदलपुरी की 106वीं जयंती
साहित्य महोत्सव का भव्य आयोजन
बहुभाषी रचनाओं से गूंजा केंद्रीय ग्रंथालय
​जगदलपुर, 17 दिसंबर 2025 / बस्तरांचल के साहित्य जगत के पुरोधा और ‘साहित्य शिरोमणि’ लाला जगदलपुरी जी का 106वां जन्मदिवस आज पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जगदलपुर शहर के हृदयस्थल में स्थित लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में इस विशेष अवसर पर एक भव्य साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिक निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी और पद्मश्री धर्मपाल सैनी और अंचल के साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
​इस साहित्यिक महाकुंभ में अंचल के वरिष्ठ रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच लाला जगदलपुरी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ साहित्यकार हिमांशुशेखर झा ने अपने सम्मोहक विचारों के माध्यम से लाला जी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं से श्रोताओं को अवगत कराया, वहीं सनत जैन और विजय सिंह ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। जगदीश चन्द्र दास एवं योगेन्द्र मोतीवाल ने लाला जी द्वारा रचित पुस्तकों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में काव्य पाठ का सत्र अत्यंत रोचक रहा, जहाँ लाला जगदलपुरी की रचित कविताओं का विभिन्न भाषाओं में वाचन किया गया। नरेन्द्र पाढ़ी ने भतरी में, भरत गंगादित्य ने हल्बी में, अनिल शुक्ला और डॉ. सुषमा झा ने छत्तीसगढ़ी में तथा विनय श्रीवास्तव ने हिन्दी में उनकी रचनाओं का पाठ कर माहौल को साहित्यमय बना दिया।
​आयोजन के दौरान उपस्थित सभी साहित्यकारों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंचल के साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न हुआ और ग्रंथालय परिसर में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा सरोज, कविता बिजोलिया, नीलम पाण्डे, श्री विनय श्रीवास्तव, भरत गंगादित्य, विधुशेखर झा, डॉ. प्रकाश मूर्ति, ऋषि शर्मा, श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे, अवध किशोर शर्मा, डॉ सतीश जैन, अनिता रवि दुबे, रजत दीक्षित, चमेली नेताम, विपिन बिहारी दास, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा, शिशिर कुमार टिकरिया, स्मृति मिश्रा, डॉ. राजेश, सुरेन्द्र कुमार, रविकुमार, चंद्र सिंह ठाकुर, खुदेजा खान, भोजराज साहू, नीता पाण्डे, अमिता रवि दुबे और नवनीत कमल जैसे अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
​इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलीराम बघेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, प्राचार्य सुधा परमार, प्राचार्य मनीषा खत्री, श्री जयनारायण पाणिग्राही, सुशील साहू, राकेश खापर्डे, गोपेन्द्र सार्दूल, प्रभारी अधिकारी श्री सूरज निर्मलकर, सहायक प्रभारी अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा देहारी, श्री गजराज सिंह, श्री धनन्जय बामने तथा ग्रंथालय के कार्यालयीन कर्मी श्रीमती संगीता बघेल, धनन्जय नेताम, भारती रथ, माधुरी पवन सिंह, सुश्री सरिता नेताम, संजू ध्रुव, ज्योति नेताम, सुमन, प्रकाश टांडिया, प्रमोद जोशी, गोपाल पाण्डे, धनसिंह कश्यप, संतोष खापर्डे और प्रणव तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

]]>
बस्तर के युवाओं के लिए सुनहरा मंच 20 दिसंबर को जगदलपुर में होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव https://dainikarak.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8/ Thu, 18 Dec 2025 11:51:21 +0000 https://dainikarak.com/?p=2659

जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2025/ बस्तर जिले की समृद्ध संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी 20 दिसंबर को प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में ‘जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित उत्कृष्ट कलाकार और प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिन्हें ब्लॉक स्तर पर विजेता घोषित किया गया है।
इस वर्ष के युवा महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ और कर्मा नृत्य जैसी विधाओं के साथ-साथ लोकगीत, एकांकी नाटक और रॉकबैंड की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, बौद्धिक और रचनात्मक श्रेणियों में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन और विज्ञान मेला (नवाचार) का भी आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा’ या ‘स्वस्थ जीवनशैली’ रखा गया है, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी ‘आपातकाल और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखेंगे। प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है।
जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले विजेताओं के लिए आगे की राह और भी रोमांचक होगी। चयनित दल और प्रतिभागियों को 23 से 25 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्तरीय युवा महोत्सव’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, वाद-विवाद और कविता लेखन जैसी विधाओं के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा।

]]>
राज्य शासन के निर्देश,जिले में कोटवारों को अब थाने में देनी होगी हाजिरी ‘मुसाफिरी पंजी’ संधारण अनिवार्य https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ Thu, 18 Dec 2025 11:47:58 +0000 https://dainikarak.com/?p=2657

जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2025/ जिला कलेक्टर श्री हरिस एस ने राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों का जिले में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा में यह तथ्य सामने आया था कि कोटवारों द्वारा ग्रामवार ‘मुसाफिरी पंजी’ तैयार नहीं की जा रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस ने निर्देशित किया है कि भू-राजस्व संहिता की धारा 230 के तहत कोटवारों के कर्तव्यों का निर्वहन सख्ती से कराया जाए। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अब प्रत्येक ग्राम में मुसाफिरी पंजी तैयार कर उसमें आगंतुकों का विस्तृत विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने कोटवारों की उपस्थिति को लेकर एक नया रोस्टर भी लागू किया है, जिसके तहत अब समस्त कोटवारों को माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में कम से कम दो दिन अपनी तहसील में तथा द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह में कम से कम दो दिन संबंधित पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि कोटवारों का मानदेय अब थाने से प्राप्त उपस्थिति पत्रक के आधार पर ही दिया जाएगा, जिससे कार्य में लापरवाही की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रोस्टर बनाकर मुसाफिरी पंजी का नियमित अवलोकन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। कोटवारों को अपने क्षेत्र में होने वाली जन्म-मृत्यु की घटनाओं की सूचना भी नियमित रूप से ग्राम सचिव को देनी होगी। कलेक्टर ने सभी राजस्व और पुलिस अधिकारियों को इन निर्देशों का तत्काल प्रभाव से परिपालन सुनिश्चित करवाने कहा है।

]]>
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा निर्धारित समयावधि में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करने दिए निर्देश https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8-5/ Mon, 08 Dec 2025 06:43:25 +0000 https://dainikarak.com/?p=2652

जगदलपुर, 06 दिसम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर एवं रोल आब्जर्वर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के भ्रमण के दौरान मतदाता पहचान के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और बूथ लेवल आफिसर्स से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें पूरी सजगता के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य का सम्पादन किए जाने कहा। उन्होंने बूथ लेवल आफिसर्स को निर्धारित समयावधि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

     कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित बूथ लेवल आफिसर्स से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही मौजूद मतदाताओं से भी रूबरू होकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के सम्बंध में चर्चा की। कमिश्नर ने बूथ लेवल आफिसर्स को गणना पत्र के साथ सलंग्न दस्तावेज की फोटोकॉपी में मतदाता से स्वप्रमाणित करवाने कहा। साथ ही पंचनामा में सरपंच-सचिव, कोटवार, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों तथा परिजनों का भी हस्ताक्षर करवाने के निर्देश दिए  इस दौरान अवगत कराया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल में सभी 1169 मतदाताओं, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल के समस्त 478 मतदाताओं तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में सभी 925 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मौके पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री गगन शर्मा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जॉली जेम्स और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट नतीजे लाने शिक्षकों को दी समझाइश https://dainikarak.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8-4/ Mon, 08 Dec 2025 06:39:52 +0000 https://dainikarak.com/?p=2649 जगदलपुर, 06 दिसम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के सघन भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र कुदालगांव में लक्षित बच्चों एवं माताओं को समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता, पोषण आहार की सुलभता, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सहित बच्चों को स्कूल पूर्व आरंभिक शिक्षा इत्यादि के बारे में जानकारी ली और बच्चों के सुपोषण स्थिति का संज्ञान लिया। साथ ही पंचायत पदाधिकारियों और बच्चों के पालकों से रूबरू चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र की जरूरतों को पूरा करने कहा। कमिश्नर ने अपने भ्रमण के दौरान करमरी में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला सहित सेजेस का आकस्मिक निरीक्षण किया और 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट नतीजे लाने के लिए बच्चों की तैयारी पर ध्यान केंद्रीत किए जाने के निर्देश प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिए।

     कमिश्नर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला करमरी में बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण के बारे में पूछा, साथ ही मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन की जानकारी ली और रिजल्ट को बेहतर करने के लिए शिक्षण सामग्री के अलावा नवोन्मेषी पहल किए जाने कहा। उन्होंने लेसन प्लान, आंकलन टेस्ट के आधार पर पढ़ाई के साथ ही कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत के सहयोग तथा प्रमुख लोगों की सहभागिता से न्यौता भोज आयोजन किए जाने पर बल दिया।
    कमिश्नर ने सेजेस करमरी में प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु चर्चा करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए कक्षा नवमी से ही पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखें, पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त क्लास लेकर बच्चों की तैयारी को बेहतर बनाने प्रयास करें। कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनकी विषय विशेष पर दिक्कत को दूर करने के लिए सकारात्मक और प्लान कर अध्यापन कार्य करें। कमिश्नर ने 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु कार्ययोजना तैयार कर बच्चों की अभिरुचि के अनुरूप पढ़ाई के लिए सार्थक प्रयास किए जाने कहा। उन्होंने यूनिट टेस्ट और मॉडल टेस्ट के अलावा भी बच्चों का समय-समय पर आंकलन कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने पर बल दिया। कमिश्नर ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को स्वेच्छा से चयन किए गए स्कूल में सप्ताह के निर्धारित एक दिवस में किसी एक कालखंड की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा। उक्त स्वैच्छिक अतिथि शिक्षकों द्वारा अपने योग्यता के अनुरूप सम्बंधित विषय की पढ़ाई सप्ताह के नियत दिवस पर नियमित तौर पर करने के फलस्वरूप बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वे पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान देंगे।

कमिश्नर ने बच्चों के साथ व्हालीबॉल खेलकर किया उत्साहवर्धन

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने सेजेस करमरी के बच्चों को पूरी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की समझाइश दी। वहीं उन्हें खेलकूद में भी नियमित तौर पर हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन करने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी स्वयं का कैरियर बना सकते हैं। अभी बस्तर ओलम्पिक में अंदरूनी ईलाके के युवा अपने जौहर दिखा रहे हैं, जिससे प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिला है। इस दौरान कमिश्नर ने इन स्कूली बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उक्त बच्चों के साथ व्हालीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदाय, लक्षित बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकल वितरण तथा स्कूल की अन्य जरूरतों के बारे में संज्ञान लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम श्री गगन शर्मा, तहसीलदार जॉली जेम्स, बीईओ भारती देवांगन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
]]>
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के सघन भ्रमण में धान खरीदी केन्द्र चोकर का किया निरीक्षण किसानों को सभी सहूलियत मुहैया करवाने के निर्देश https://dainikarak.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8-3/ Mon, 08 Dec 2025 06:37:21 +0000 https://dainikarak.com/?p=2646 जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के बस्तर विकासखण्ड का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चोकर में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान की तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा की व्यवस्था, नमी मापक यंत्र की सुलभता, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी ली और किसानों के धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की अधिकता को मद्देनजर धान को सुरक्षित रखने के लिए डनेज एवं तिरपाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने कहा।
कमिश्नर ने चोकर धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी के उपरांत सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थल की उपलब्धता हेतु उपार्जन केन्द्र के समीप खाली जगह को समतलीकरण सहित साफ-सफाई करने और डनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से उपार्जित धान का नमी मापक यंत्र से जांच करवाकर देखा। इस दौरान अवगत कराया गया कि धान खरीदी केन्द्र में 656 किसान पंजीकृत हैं और वर्तमान में 50 हजार नए बारदाने एवं 14 हजार पुराने बारदाने उपलब्ध है। इस दौरान एसडीएम बस्तर श्री गगन शर्मा, तहसीलदार जॉली जेम्स तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>