Uncategorized – Dainik Arak https://dainikarak.com Dainik Arak News Portal Thu, 18 Dec 2025 12:08:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 केमिस्ट भर्ती परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल गठित, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 18 Dec 2025 12:08:29 +0000 https://dainikarak.com/?p=2672 जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली केमिस्ट भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक संचालित होगी, जिसके लिए एक विशेष उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) दल का गठन किया गया है।
परीक्षा को पूर्णतः नकल रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित इस तीन सदस्यीय दल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें जगदलपुर नायब तहसीलदार श्री डोमन लाल, भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री ब्रजभूषण देवांगन और रक्षित केन्द्र जगदलपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय नंद शामिल हैं। यह संयुक्त दल शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्र शासकीय काकतीय पी.जी. कॉलेज और झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर औचक निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा। अधिकारियों को न केवल परीक्षा कक्षों के भीतर, बल्कि परीक्षा केंद्रों के परिसर और गेट के बाहर भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना होगा ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

]]>
समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर कृषक खेती-किसानी को दे रहे बढ़ावा तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान खरीदी केन्द्र में किसानों ने कहा मिल रही सभी सहूलियत https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Thu, 18 Dec 2025 12:05:01 +0000 https://dainikarak.com/?p=2666

जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा चालू वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के साथ ही सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, समय पर तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है। इन किसानों में से दरभा ब्लॉक के कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर और कुम्हार साड़रा के कृषक हाड़ीदास मानिकपुरी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर अब खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। खेत की मरम्मत सहित नलकूप स्थापना कर रबी में मक्का और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहन मिला है।

    जिले के तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत तोकापाल धान खरीदी केन्द्र में बड़े आरापुर निवासी किसान नारायण यादव ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती जमीन का मरम्मत मरम्मत करवाया, धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं बेटा को 12 वीं  उत्तीर्ण करने के बाद अब कम्प्यूटर कोर्स करवा रहा हूं। उन्होंने 30 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कही।

      कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर ने बताया कि वह बीते वर्ष 105 क्विंटल धान विक्रय किया था। इस साल 90 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन लिया है और बुधवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। इसी तरह बास्तानार ब्लॉक के कुम्हार साडरा निवासी हाड़ीदास मानिकपुरी ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 06 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं। धान खरीदी केन्द्र में 70 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं। उन्होंने बताया कि खेत में शासन की सौर सुजला योजनान्तर्गत स्थापित सोलर पंप की सहायता से रबी सीजन में दो एकड़ रकबा में मक्का की फसल सहित साग-सब्जी की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं। 
   तोकापाल के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री दयालिक रात्रे ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में कुल 1534 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 269 से ज्यादा किसानों ने 15469 क्विंटल धान बेच चुके थे। वहीं डिलमिली धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री पदम सिंह और कोड़ेनार प्रभारी श्री कोमल यादव ने भी बताया कि बारदाने की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं से किसानों को सहूलियत हो रही है।
]]>
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश कश्यप व उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने संभाला कार्यभार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया विशेष आभार https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82/ Thu, 18 Dec 2025 12:02:56 +0000 https://dainikarak.com/?p=2663

जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। 16 दिसंबर 2025 को अपरान्ह हुए इस गरिमामयी पदभार ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करने से पूर्व उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 15 दिसंबर को जारी आदेश के परिपालन में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन के दौरान बैंक परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे बैंक की सहकारी परंपराओं को सुदृढ़ करेंगे और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप किसानों, सहकारी समितियों तथा आम खाताधारकों के हित में पारदर्शी व प्रभावी बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। श्री कश्यप ने बैंक की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने और वित्तीय अनुशासन के साथ सहकारी आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


इसी क्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा ने भी अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और अध्यक्ष के नेतृत्व में वे बैंक के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। श्री मिश्रा ने शाखाओं के कार्य निष्पादन में सुधार और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत कार्य करने की बात कही। समारोह के अंत में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केएस ध्रुव और उपस्थित स्टाफ ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आम जनता को बेहतर सेवाएं देने संकल्प व्यक्त की।

]]>
साहित्य शिरोमणि लाला जगदलपुरी की 106वीं जयंतीसाहित्य महोत्सव का भव्य आयोजनबहुभाषी रचनाओं से गूंजा केंद्रीय ग्रंथालय https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%a6/ Thu, 18 Dec 2025 12:00:28 +0000 https://dainikarak.com/?p=2661 साहित्य शिरोमणि लाला जगदलपुरी की 106वीं जयंती
साहित्य महोत्सव का भव्य आयोजन
बहुभाषी रचनाओं से गूंजा केंद्रीय ग्रंथालय
​जगदलपुर, 17 दिसंबर 2025 / बस्तरांचल के साहित्य जगत के पुरोधा और ‘साहित्य शिरोमणि’ लाला जगदलपुरी जी का 106वां जन्मदिवस आज पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जगदलपुर शहर के हृदयस्थल में स्थित लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में इस विशेष अवसर पर एक भव्य साहित्य महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिक निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी और पद्मश्री धर्मपाल सैनी और अंचल के साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
​इस साहित्यिक महाकुंभ में अंचल के वरिष्ठ रचनाकारों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच लाला जगदलपुरी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ साहित्यकार हिमांशुशेखर झा ने अपने सम्मोहक विचारों के माध्यम से लाला जी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं से श्रोताओं को अवगत कराया, वहीं सनत जैन और विजय सिंह ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। जगदीश चन्द्र दास एवं योगेन्द्र मोतीवाल ने लाला जी द्वारा रचित पुस्तकों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में काव्य पाठ का सत्र अत्यंत रोचक रहा, जहाँ लाला जगदलपुरी की रचित कविताओं का विभिन्न भाषाओं में वाचन किया गया। नरेन्द्र पाढ़ी ने भतरी में, भरत गंगादित्य ने हल्बी में, अनिल शुक्ला और डॉ. सुषमा झा ने छत्तीसगढ़ी में तथा विनय श्रीवास्तव ने हिन्दी में उनकी रचनाओं का पाठ कर माहौल को साहित्यमय बना दिया।
​आयोजन के दौरान उपस्थित सभी साहित्यकारों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंचल के साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न हुआ और ग्रंथालय परिसर में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा सरोज, कविता बिजोलिया, नीलम पाण्डे, श्री विनय श्रीवास्तव, भरत गंगादित्य, विधुशेखर झा, डॉ. प्रकाश मूर्ति, ऋषि शर्मा, श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे, अवध किशोर शर्मा, डॉ सतीश जैन, अनिता रवि दुबे, रजत दीक्षित, चमेली नेताम, विपिन बिहारी दास, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा, शिशिर कुमार टिकरिया, स्मृति मिश्रा, डॉ. राजेश, सुरेन्द्र कुमार, रविकुमार, चंद्र सिंह ठाकुर, खुदेजा खान, भोजराज साहू, नीता पाण्डे, अमिता रवि दुबे और नवनीत कमल जैसे अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
​इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलीराम बघेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, प्राचार्य सुधा परमार, प्राचार्य मनीषा खत्री, श्री जयनारायण पाणिग्राही, सुशील साहू, राकेश खापर्डे, गोपेन्द्र सार्दूल, प्रभारी अधिकारी श्री सूरज निर्मलकर, सहायक प्रभारी अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा देहारी, श्री गजराज सिंह, श्री धनन्जय बामने तथा ग्रंथालय के कार्यालयीन कर्मी श्रीमती संगीता बघेल, धनन्जय नेताम, भारती रथ, माधुरी पवन सिंह, सुश्री सरिता नेताम, संजू ध्रुव, ज्योति नेताम, सुमन, प्रकाश टांडिया, प्रमोद जोशी, गोपाल पाण्डे, धनसिंह कश्यप, संतोष खापर्डे और प्रणव तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

]]>
राज्य शासन के निर्देश,जिले में कोटवारों को अब थाने में देनी होगी हाजिरी ‘मुसाफिरी पंजी’ संधारण अनिवार्य https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ Thu, 18 Dec 2025 11:47:58 +0000 https://dainikarak.com/?p=2657

जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2025/ जिला कलेक्टर श्री हरिस एस ने राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों का जिले में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा में यह तथ्य सामने आया था कि कोटवारों द्वारा ग्रामवार ‘मुसाफिरी पंजी’ तैयार नहीं की जा रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस ने निर्देशित किया है कि भू-राजस्व संहिता की धारा 230 के तहत कोटवारों के कर्तव्यों का निर्वहन सख्ती से कराया जाए। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अब प्रत्येक ग्राम में मुसाफिरी पंजी तैयार कर उसमें आगंतुकों का विस्तृत विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने कोटवारों की उपस्थिति को लेकर एक नया रोस्टर भी लागू किया है, जिसके तहत अब समस्त कोटवारों को माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में कम से कम दो दिन अपनी तहसील में तथा द्वितीय एवं चतुर्थ सप्ताह में कम से कम दो दिन संबंधित पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि कोटवारों का मानदेय अब थाने से प्राप्त उपस्थिति पत्रक के आधार पर ही दिया जाएगा, जिससे कार्य में लापरवाही की गुंजाइश न रहे। इसके साथ ही, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रोस्टर बनाकर मुसाफिरी पंजी का नियमित अवलोकन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। कोटवारों को अपने क्षेत्र में होने वाली जन्म-मृत्यु की घटनाओं की सूचना भी नियमित रूप से ग्राम सचिव को देनी होगी। कलेक्टर ने सभी राजस्व और पुलिस अधिकारियों को इन निर्देशों का तत्काल प्रभाव से परिपालन सुनिश्चित करवाने कहा है।

]]>
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा निर्धारित समयावधि में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण करने दिए निर्देश https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8-5/ Mon, 08 Dec 2025 06:43:25 +0000 https://dainikarak.com/?p=2652

जगदलपुर, 06 दिसम्बर 2025/ कमिश्नर बस्तर एवं रोल आब्जर्वर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर के भ्रमण के दौरान मतदाता पहचान के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और बूथ लेवल आफिसर्स से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें पूरी सजगता के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य का सम्पादन किए जाने कहा। उन्होंने बूथ लेवल आफिसर्स को निर्धारित समयावधि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

     कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने बस्तर ब्लॉक के मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित बूथ लेवल आफिसर्स से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही मौजूद मतदाताओं से भी रूबरू होकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के सम्बंध में चर्चा की। कमिश्नर ने बूथ लेवल आफिसर्स को गणना पत्र के साथ सलंग्न दस्तावेज की फोटोकॉपी में मतदाता से स्वप्रमाणित करवाने कहा। साथ ही पंचनामा में सरपंच-सचिव, कोटवार, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों तथा परिजनों का भी हस्ताक्षर करवाने के निर्देश दिए  इस दौरान अवगत कराया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 115 भाटपाल में सभी 1169 मतदाताओं, मतदान केंद्र क्रमांक 116 आड़ावाल के समस्त 478 मतदाताओं तथा मतदान केंद्र क्रमांक 117 भुरसुंडी में सभी 925 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस मौके पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री गगन शर्मा, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जॉली जेम्स और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
सड़क सुरक्षा पर जगदलपुर में 8 दिसंबर को होगी महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/ Mon, 08 Dec 2025 06:28:13 +0000 https://dainikarak.com/?p=2638

​जगदलपुर, 5 दिसम्बर 2025/ सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी सोमवार 08 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बैठक कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री हरिस एस की अध्यक्षता में शाम 05 बजे से कलेक्टर कार्यालय के आस्था हॉल में बुलाई गई है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त
पशु चिकित्सा सेवायें के संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) के अधीक्षण अभियंता, सामान्य शाखा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) क्रमांक 1 और 2 के कार्यपालन अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, नगर तथा ग्राम निवेश के उप संचालक, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, यातायात थाना के प्रभारी, अशासकीय सदस्य के तौर पर बास्तानार के अनुज सिंह, बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष, बस्तर परिवहन संघ और जय झाडेश्वर समिति नगरनार के अध्यक्ष शामिल होंगे।

]]>
“घर घर जावां घर बनावा”अभियान की शुरुआत https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/ Thu, 04 Dec 2025 11:47:18 +0000 https://dainikarak.com/?p=2629 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने प्रशासन की पहल

जगदलपुर 3 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान “घर घर जावां घर बनावा” की शुरुआत कर दी है। यह अभियान पूरे जिले में एक मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो घर-घर जाकर हितग्राहियों से मुलाकात कर रहे हैं। अधिकारी निर्माणाधीन या लंबित आवासों का स्थल निरीक्षण कर समस्याओं की पहचान कर उनका तत्काल समाधान करवाने की पहल कर रहे हैं।

प्रशासन के पहल से आवास योजना के हितग्राहियों को निर्माण कार्य में सामग्री की उपलब्धता, तकनीकी जानकारी, मजदूरों की कमी संबंधी आदि मुद्दों के कारणों की संज्ञान लिया जा रहा है। ऐसे सभी मामलों में नोडल टीमें सीधे गांव पहुँचकर समस्या का निदान कर रहे हैं और लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए आवास निर्माण को समय-सीमा में पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक अपूर्ण आवास की स्थिति का अद्यतन सर्वे किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को योजनांतर्गत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ एवं किस्तों की जानकारी भी दी जा रही है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उक्त वित्तीय वर्ष के सभी स्वीकृत आवास पूर्ण नहीं हो जाते।

जिले में इस पहल को ग्रामीणों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है। जिला पंचायत बस्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के आवासों को पूर्ण करवाने हेतु अभियान 3 दिसम्बर से जनपद पंचायत बकावण्ड में समस्त ग्राम पंचायत के हितग्राहियों से भेंट मुलाकात कर आवासों को पूर्ण करने हेतु हितग्राहियों से अपील किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में मैदानी अमलों के द्वारा भ्रमण कर हितग्राहियों को आवास पूर्ण करवाना, उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने की पहल की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में हितग्राहियों को पहली किश्त का भुगतान उपरांत लगभग 15851आवास निर्माण प्रगति पर है, और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लगभग 18673 आवास निर्माणाधीन है। जिसको समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर “घर घर जावां घर बनावा” की शुरुआत की गई है।

]]>
कलेक्टर श्री हरिस एस ने बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों का लिया जायजा सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%b8/ Thu, 04 Dec 2025 11:45:24 +0000 https://dainikarak.com/?p=2627

जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/ बस्तर ओलम्पिक के आगामी संभाग स्तरीय आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस ने बुधवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वयं स्टेडियम पहुंचकर चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री हरिस एस ने सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जायजा लेकर हुए संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

]]>
किसानों को बड़ी राहत एकीकृत पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा अब 15 दिसम्बर तक https://dainikarak.com/uncategorized/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%95/ Thu, 04 Dec 2025 11:35:33 +0000 https://dainikarak.com/?p=2616 जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिससे विशेष श्रेणी के कृषकों को बड़ी राहत मिली है, जो एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन के संबंध में है। कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन कैरीफारवर्ड, डूबान, एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु विशेष प्रावधान उपलब्ध करा दिया है, जिनकी पंजीयन कार्यवाही विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इन विशिष्ट कृषकों के पंजीयन के लिए 15 दिसंबर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन ने इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को तत्काल निर्देशित करने का अनुरोध किया है। इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, और सहकारिता विभाग के साथ-साथ मार्कफेड तथा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित को शामिल किया गया है।
उक्त आदेश के मद्देनजर कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों सहित खाद्य नियंत्रक, कृषि विभाग के उप संचालक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि पात्र किसान समय रहते अपना पंजीयन करा सकें और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हों।

]]>