कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध चलाएं जन आंदोलन: कलेक्टर चंदन कुमार

85

जगदलपुर : कलेक्टर चंदन कुमार ने कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध जन आंदोलन चलाने की अपील की है। उन्होंने बच्चों में व्याप्त कुपोषण एवं किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गम मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का भी संचालन किया जा रहा है।

समुदाय तक पोषण के प्रति जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण एवं पोषण संवाद के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इस वर्ष भी इस वर्ष भी 01 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक ष्राष्ट्रीय पोषण माह के रुप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के दौरान मुख्य रूप से महिला एवं स्वास्थ्य, बच्चा एवं शिक्षा पोषण भी पढ़ाई भी, जेण्डर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन तथा आदिवासी क्षेत्र के महिलाओं एवं बच्चों हेतु परंपरागत आहार के संबंध में जनजागरण लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

उन्होंने जिले में इसे जनआंदोलन का रूप देते हुए पोषण को जनमानस का मुद्दा बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताते हुए इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।