Homeगैजेट्सप्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 25 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील दरभा ग्राम चितापुर निवासी सुकमती की सांप काटने से पति श्री रामू को, तहसील दरभा ग्राम कोलंेग निवासी दशरू नागेश की मृत्यु सांप काटने से पत्नी श्रीमती हिरेयो नागेश को तथा तहसील दरभा ग्राम तोयनार निवासी बुधराम मड़कामी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती मासे मड़कामी प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular