Homeगैजेट्स27 साल पहले ट्रेन हादसे में दाहिने पैर कट जाने से जीवन...

27 साल पहले ट्रेन हादसे में दाहिने पैर कट जाने से जीवन अधूरा सा लगने लगा था

कृत्रिम पैर के जरिए भारत मंडावी बना सक्षम

27 साल पहले ट्रेन हादसे में दाहिने पैर कट जाने से जीवन अधूरा सा लगने लगा था

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयास से आज पुनः नया पैर मिलने पर भारत मंडावी के चेहरे पर आई मुस्कान

मुख्यमंत्री का हृदय से किया आभार

जगदलपुर 11 सितंबर 2025/ दिव्यांग जनों को पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में डिलमिली निवासी भारत मंडावी को कृत्रिम पैर मिलने से भारत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त किया।और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़कर सक्षम बना रहे है। भारत ने बताया कि वह 1998 में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था उस समय उनके पिता जी रेलवे विभाग में कार्यरत थे उसी दौरान पिता जी से मिलने जा रहे थे पटरी पार करते समय पैर फिसलने से चलती ट्रेन उनका दाहिना पैर कट गया।पैर कट जाने से वह बहुत दुखी हुआ। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भी कोण्डागांव में आयोजित शिविर में उन्हें कृत्रिम पैर मिला था और आज फिर से नया पैर लगाए हैं।पैर लगने से भारत स्वयं को सक्षम महसूस कर रहा है और बताया कि दैनिक जीवन में सामान्य लोगों की भांति कार्य कर सकता हूं घर की खेती किसानी से लेकर स्कूटी भी चला लेता हूं।और शासन के दिव्यांग जनों को प्रदाय पेंशन एवं अन्य सहायता भी समय पर मिल जाने से काफी सहूलियत होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular