Homeखेलछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025

शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का किया आयोजन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा आज जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन धरमपुरा क्रीड़ा परिसर मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुबह क्रीड़ा परिसर मैदान में शुरू हुई मैराथन का शुभारंभ शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतिभागियों ने “स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए दौड़ पूरी की।मैराथन दौड़ में विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, खेल भावना और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular