जगदलपुर, 2 सितंबर 2025 /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत मंगलवार को बस्तर जिले से 87 तीर्थयात्रियों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ।टाउन हॉल के सामने से बस को हरी झंडी दिखाकर इन यात्रियों को विदा किया गया।
नगर निगम के महापौर श्री संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान श्री रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नोडल अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर सहित कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बस्तर के 87 तीर्थयात्री अयोध्या के लिए रवाना
RELATED ARTICLES
