जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम चोकनार निवासी भुवनेश्वरी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री राजकुमार को, तहसील नानगुर ग्राम पुसपाल निवासी मिठू की मृत्यु सांप काटने से पत्नी श्रीमती सोनी कश्यप को तथा तहसील जगदलपुर ग्राम पण्डरीपानी निवासी मोनू राम की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती मंगलदई प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
RELATED ARTICLES
