जगदलपुर, 23 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम छिंदगाव निवासी जयपाल बजरंगी मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती रतनी को, तहसील बकावण्ड ग्राम मंगनार निवासी निशा बघेल की मृत्यु बिजली गिरने से पिता श्री सम्पत बघेल को और तहसील जगदलपुर ग्राम कालीपुर निवासी समीर गुहा की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती आशा को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
RELATED ARTICLES
