HomeUncategorizedसेजेस करीतगांव में व्याख्याता वाणिज्य का एक पद निरस्त

सेजेस करीतगांव में व्याख्याता वाणिज्य का एक पद निरस्त

जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ बस्तर जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय रिक्त तथा बैकलाग पदों पर संविदा नियुक्ति किए जाने हेतु कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) जिला बस्तर, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) विज्ञापन क्रमांक/4028/उअंमावि / संविदा/विज्ञापन / 2025, जगदलपुर दिनांक 28 मार्च 2025 द्वारा निहित शर्तों के अन्तर्गत संविदा व्याख्याता वाणिज्य के कुल 13 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किए गये थे। वर्तमान में कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समिति जगदलपुर द्वारा प्राचार्य स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करीतगांव विकासखण्ड बकावण्ड से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार उक्त संस्था में व्याख्याता वाणिज्य के एक ही पद स्वीकृत होने के कारण व्याख्याता वाणिज्य के विज्ञापित दो पदों में से एक पद को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular